बाल झड़ने की वजह व कुछ घरेलू उपाय

ज्यादातर लोग बाल झड़ने की वजह , ऑयल या अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स को मानते हैं लेकिन हकीकत में बाल कई कारणों से गिरते हैं। पौष्टिक आहार नियमित एक्सरसाइज की
कमी के साथ ही आनुवांशिक व अन्य कारणों से भी हेयर फाल की समस्या सामने आती है। समय से । पहले बालों के गिरने की समस्या को एलोपेसिया कहा जाता है। इसमें पुरुषों की हेयर लाइन पीछे हटने लगती है और गंजापन दिखने
लगता है जबकि महिलाओं में पूरे सिर के बाल ही कम होने लगते हैं। और हेयर लाइन वहीं रहती है। इसी तरह टेलोजेन
एफल्युजवियम में बाल पतले होकर झड़ने लगते हैं। ऐसा तनाव या हमन में बदलाव से होता है।

इसलिए गिरते हैं बाल

लाइफस्टाइल

बालों की ग्रोथ पर हमारी लाइफस्टाइल
का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। उचित
डाइट और एक्सरसाइज की कमी के
साथ ही तनावप्रदूषणनींद की
कमी आदि से बालों के गिरने की
समस्या बढ़ती है। इसके अलावा
कैमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स जैसे
ऑयलजेलक्रीम, कलर्स या शैपू के
ज्यादा इस्तेमाल से भी बाल झड़ते हैं।

डाइट

शरीर के विभिन्न अंगों की तरह ही बालों को
भी कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन और
मिनरल्स की जरूरत होती है। संतुलित और
पोषक आहार न लेने पर हेयर लॉस की
समस्या बढ़ जाती है।

हॉर्मोन का असंतुलन

शरीर में हॉर्मोन संबंधित बदलाव की वजह
से भी बाल झड़ने की समस्या सामने आती
है। थायराइड की कमी यानी
हाइपोथायराइडिस्म से बाल ज्यादा झड़ते हैं।
खून की कमीपोली सिस्टिक ओवेरियन
सिंडोम और ऑटो इम्यून डिसऑर्डर से भी
यह समस्या बढ़ जाती । बालों के झड़ने का
- एक प्रमुख कारण आनुवांशिक भी होता है।

कुछ घरेलू उपाय

मेथी 

मेथी बालों को पोषण देने के साथ ही झड़ने
से भी बचाती है। मेथी के दानों को रात भर
पानी में भिगो दें और इसका पेस्ट बनाकर 2
चम्मच दही के साथ मिक्स कर हेयर मास्क
की तरह लगाएं। दो घंटे के लिए छोड़ दें और
माइल्ड रैंपू से बालों को धो लें।
जसवंत या हिबिस्कस के लाल फूल को
नारियल तेल में बॉयल कर लें। फूल का रंग
काला होने पर उसे जान लें और नियमित ।
पर इस तेल का प्रयोग करें।
कमजोर बालों को जों से मजबूत बनाने
के लिए विटामिन ई ऑयल से रात में हल्की ।
मसाज करें और सुबह धो लें।

व्यायाम

व्यायाम से आपका
शरीर और बाल दोनों
ही स्वस्थ रहते हैं।
रोजाना कम से कम
एक घंटा व्यायाम ।
करना चाहिएइससे
तनाव कम होने के
साथ ही सिर में रक्त
संचार भी बढ़ता है।
एक साथ ही पाचन
शक्ति भी सुधरती
है। कुछ योगासन
जैसे कपालभाति,
भस्त्रिका प्राणायाम
के अलावा बजासन
हेयर फाल की
समस्या से निजात
पाई जा सकती है।

आहार

हेयर ग्रोथ के लिए प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी
कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, विटामिन ई और आयरन लेना जरूरी
होता है। हरी सब्जियां, फल
सलादअंकुरित अव्य व अन्य ऐसी
चीजों को अपनी डाइट में शामिल
करेंमहिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद
हेयर फाल की समस्या ज्यादा
देखने को मिलती है। इसकी मुख्य
वजह आयरनकैल्शियम और
प्रोटीन की कमी है। यही वजह है।
कि प्रेग्नेंसी के बाद, ब्रेस्ट फीडिंग
के दौरान और उसके 3 महीने बाद
तक आयरन कैल्शियम और
प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है।

केमिकल्स

अपने बालों पर आप जितना ही केमिकल्स का इस्तेमाल
करेंन्गे उतना ही कमजोर होगें। ताप बालों के लिए
लुकसानदायक होता है। ऐसे में रोलर्स, हेयर डायर्स के ज्यादा
प्रयोग से बचें बालों को रंगने के लिए अच्छे कलर का
इस्तेमाल करें और आफ्टर कलर पोषण का प्रयोग करें।

हेयर फाल से जुड़े कुछ जवाब

तेज धूप के संपर्क में ज्यादा रहने से
बाल झड़ते हैं?
बाल झड़ने का मुख्य कारण आवश्यक
पोषक तत्वों की कमी और तनाव होता है।
लेकिन तेज धूप के सपंर्क में लंबे समय
तक रहने से पराबैंगनी किरणें बालों को
डैमेज करती हैं। धूप या ज्यादा तापमान के
एक्सपोजर से बाल दो मुंहे और बेजान हो
जाते हैं।
पुरुषों में ही गंजेपन की शिकायत
होती है?
हॉर्मोन के बदलाव या थायराइड की
समस्या से महिलाओं में भी गंजेपन की
समस्या होती है। इसके अलावा रोजमर्रा
की जिंदगी और डाइट पर भी हेयर फाल
निर्भर करता है। ज्यादातर महिलाएं काम
के चक्कर में खाने पर ध्यान नहीं देती हैं।
ऐसे में बालों को उचित पोषण नहीं मिलता
और बाल झड़ते हैं।
रोजाना शेंपू के इस्तेमाल से बाल
झड़ते हैं?
बाल साफ नहीं होने पर ज्यादा टूटते हैं।
दरअसल गंदगी और डेंड्रफ से बाल की
जड़ें कमजोर होती हैं। नियमित रैंपू करने
' से बाल साफ रहते हैं। ज्यादा बाल टूटने
पर माइल्ड रैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।
ठंडे पानी से बाल धोने पर बालों का
झड़ना रुकता है?
ठंडे पानी से रक्त का संचार बढ़ता है।
लेकिन इससे बालों की ग्रोथ पर फर्क नहीं
पड़ता है। ठंडे पानी से नहाने पर
तुलनात्मक तौर पर ज्यादा रिलैक्स महसूस
करते  है



Comments